सतना जिले में खाद की भारी किल्लत से किसान हलाकान हैं। टोकन मिलने के बाद भी किसानों को केवल दो-दो बोरी खाद मिल रही है। नाराज किसानों ने मार्कफेड गोदाम के सामने खाद से लदे ट्रकों को रोककर हंगामा किया और सतना-चित्रकूट मार्ग बाधित कर दिया। पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन पर लापरवाही व किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया।
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही वह पूर्व सांसद और पूर्व उपराष्ट्रपति के तौर पर भी पेंशन के हकदार हैं। इस लेख में, हम आपको विस्तार से बताएंगे कि उन्हें तीन अलग-अलग पदों के लिए कुल कितनी पेंशन मिलेगी
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद एक साथ 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें विधायकों और पूर्व मंत्रियों को भी जिले की कमान सौंपी है।
चित्रकूट से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलाशु चतुर्वेदी के घर काम करने वाली सुमन निषाद ने तीसरी मंजिल पर बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर ली गई है, जिसका लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है और पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली युवती सुमन निषाद ने मंगलवार को तीसरी मंज़िल पर स्थित बाथरूम में पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पिस्टल का लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम पर है। युवती का नवंबर में विवाह तय था। घटना के बाद एफएसएल और पुलिस टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। हर पहलू की जांच जारी है।

















